संदेश

The Gaza conflict लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग़ाज़ा से एक नाज़ुक लव स्टोरी

चित्र
  A delicate love story from Gaza by Yusuf Kirmani रमल्लाह , फिलिस्तीन के एक छोटे से घर में , अमल नाम की एक युवती खिड़की के पास बैठी थी , जिसके हाथों में एक पुरानी तस्वीर थी। तस्वीर में ओसामा अशकर थे । उनके शौहर , जिनसे वह 23 साल से कभी मिली नहीं थी। उनकी प्रेम कहानी चिट्ठियों में लिखी गई थी , जेल की दीवारों के पार फुसफुसाई गई थी। हर मुश्किल के बावजूद उनकी प्रेम कहानी लिखी गई। ओसामा को 19 साल की उम्र में इज़राइली सेना ने गिरफ्तार कर लिया था , उन पर ग़ाज़ा में इज़राइल के कब्जे के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। फिलिस्तीन के लोगों के लिए एक ऐसी आम नियति जो कई लोगों को तोड़ देती है। लेकिन ओसामा अकेले नहीं थे। अपनी जेल की सलाखों के पीछे , उन्हें एक ऐसी महिला के शब्दों से सुकून मिल रहा था , जो उनकी पत्नी बनने वाली थी। (ओसामा अशकार और अमल का असली फोटो ) अमल , उस समय 18 साल की थी। अमल ने ओसामा की बहादुरी और हिम्मत की कहानी खान यूनस से लेकर रामल्लाह की गलियों में सुनी। ओसामा की कहानी से प्रेरित होकर , उन्होंने ओसामा अशकर को खत ...

इजराइल-हमास युद्धः फिलिस्तीनियों के नरसंहार में नजरिया तलाशती दुनिया

चित्र
Israel-Hamas war: world finds perspective in genocide of Palestinians     - यूसुफ किरमानी   इस लेख पर आगे बढ़ने से पहले यह अपडेट जरूरी है कि यह लेख समयांतर पत्रिका के नवंबर 2023 अंक में छप चुका है।  गाजा युद्ध बीच में 6 दिन के लिए रुका। लेकिन 1 दिसंबर 2023 से इजराइल ने गाजा पर फिर से बमबारी शुरू कर दी है। अब आगे मूल लेख पढ़िए।   इजराइल-हमास युद्ध आप किस नजरिए से देखना चाहते हैं। क्योंकि पश्चिमी मीडिया के प्रभाव ने आपको कोई न कोई नजरिया दे ही दिया होगा। क्या पता आप हमास की पहल को इस पूरे युद्ध का जिम्मेदार मानते हों। क्या पता आप उन साजिशों को जिम्मेदार मानते हों कि इजराइल बेचारे देश को मिटाने की कोशिश  56  मुस्लिम देश कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस युद्ध पर आपकी राय को पश्चिमी देश और उनका मीडिया नियंत्रित कर रहा है। आप में से बहुत कम लोग होंगे जो यह मान रहे होंगे कि फिलिस्तीन के लोग जुल्म कब तक और  कहां तक बर्दाश्त करते। उनके पास खोने के लिए क्या था ,  जो इस युद्ध में उनसे छीन लिया जाएगा। आज शव गिने जा रहे हैं ,  मलबों में दबे लोग खोजे जा...