संदेश

कुछ उलझनें...गर तुम सुलझा सको...

 ये कुछ उलझनें हैं...परोस रहा हूं आपको...गर तुम सुलझा सको... टि्वटर (Twitter) पर आप की पार्टी के सांसद ने एक फोटो पोस्ट किया है... आप देश के सबसे ब़ड़े उद्योगपति की पत्नी और बेटे से मिल रहे हैं...अपने दफ्तर में... मिलना ही चाहिए...बुराई क्या है... ...लेकिन तीन दिन बाद गैस के दाम बढ़ा दिए जाते हैं और डीजल के दाम कम कर दिए जाते हैं...लेकिन साथ ही  डीजल के दाम तय करने का अधिकार खुले बाजार में कंपनियों को दे दिया जाता है...(इसे लेकर मैं क्यो उलझन में हूं, समझ में नहीं आता...) मित्रों, ने फेसबुक (Facebook, Youtube) पर आपके चुनावी भाषणों की याद ताजा की ...काले धन की एक-एक पाई वापस लाएंगे... आपका मंत्री कह रहा है कि...ऐसा होगा तो वैसा हो जाएगा और अगर वैसा हो जाएगा तो ऐसा हो जाएगा... देश के सबसे बड़े रईस आपके दोस्त हैं...किसका कितना काला धन कहां रखा है, आपके रईस दोस्त को तो जरूर पता होगा, उन्हीं से पूछ लीजिए...(ये उलझन तो आसानी से सुलझ सकती है) लव जेहाद के इतने नाटकीय अंत की उम्मीद किसी को नहीं थी, क्या आपको थी...क्या आप भी फिर से लव और जेहाद दोनों करेंगे...आखिर एकाकी

शिया - सुन्नी विवाद नहीं...ये है वहाबी आतंकवाद

यह   हैरानी   की   बात   है   कि   तमाम   आधुनिक   टेक्नॉलजी   से   लैस   अमेरिका   और   उसके   ग्रुप के साथी   देशों   को   आईएसआईएस  ( इस्लामिक   स्टेट   इन   इराक   एंड   द   लेवांत )  जैसे   कट्टर   आतंकवादी   संगठन   के   बारे   में   वक्त   रहते   पता   नही चला।   जिसने   अचानक   पूरे   विश्व   समुदाय   को   चुनौती   दे   दी   है   औऱ   उसकी   आंच   भारत   तक   पहुंच   चुकी   है।   आइए   जानते   हैं   कि   अल - कायदा   या   वहाबी   आतंकवाद   का   चोला   पहने   आईएसआईएस   कैसे   अचानक   इतना   खतरनाक   हो   गया। पहले नजरन्दाज किया सीरिया   में   गृह   युद्ध   खत्म   हुए   अभी   ज्यादा   दिन   नहीं   बीते   हैं।   सीरिया   का   संकट   जब   शुरू   हुआ   तो   सबसे   पहले   ईरान   और   खुद   सीरिया   ने   खासतौर   पर   अमेरिका   और   उसके   साथी   देशों   को   चेताया   कि   वे   सीरिया   में   गृहयुद्ध   भड़का   रहे   अलकायदा   के   ही   आतंकवादियों   का   ग्रुप   है।   सभी   ने   इस   चेतावनी   को   नजरन्दाज   करते   रहे   औऱ   सीरिया   को   कथित   रूप   से   आजाद   कराने  

छह मुल्ले मोदी के साथ क्यों....

चित्र
                                                 ये मैं नहीं फेसबुक पर लोग कह रहे हैं Note : This article also available on NBT ONLINE. Most of the readers are commenting there. You can visit there and read comments. Link - http://blogs.navbharattimes.indiatimes.com/yusufkirmani/entry/bjp-trying-to-woo-muslims नोटः .ये लेख नवभारत टाइम्स की अॉनलाइन साइट पर भी उपलब्ध है। वहां पाठकों की भारी प्रतिक्रिया आ रही है। उन प्रतिक्रियाओं को पढ़ने और सारे मुद्दे को समझने के लिए आप भी वहां जाकर टिप्पणियों को पढ़ सकते हैं। इस लिंक पर जाएं - http://blogs.navbharattimes.indiatimes.com/yusufkirmani/entry/bjp-trying-to-woo-muslims चुनाव का मौसम है...फेसबुक का साथ है...वल्लाह क्या बात है। कायदे से इस तरह से मेरे लेख की शुरुआत नहीं होनी चाहिए थी लेकिन अब हो गई तो आइए बात करते हैं। हुआ यह कि अभी नरेंद्र मोदी का एक फोटो कुछ मौलाना लोगों के साथ अखबारों और फेसबुक पर प्रकट हुआ। ....आफत हो गई। मौलाना लोगों को यह गलतफहमी है कि वे अगर हां कहेंगे तो इस देश के मुसलमान हां कहेंगे औऱ नहीं कहेंगे तो नहीं