इस्लामाबाद में निर्णायक घड़ी: ईरान-अमेरिका बातचीत के बीच बदलता दुनिया का समीकरण

यह लेख इस्लामाबाद में हो रही ईरान-अमेरिका वार्ता के बहाने बदलते वैश्विक और मध्य-पूर्वी समीकरणों की गहराई को समझने की कोशिश है। इसमें कूटनीति, युद्ध, सत्ता, और विचारधाराओं के टकराव को विश्लेषित किया गया है। साथ ही यह सवाल उठाता है कि क्या दुनिया एक नए मोड़ पर खड़ी है, जहां बातचीत युद्ध पर भारी पड़ सकती है- या फिर इतिहास खुद को दोहराने वाला है। 


Islamabad at a Turning Point: Iran–US Talks Reshape the Power Balance


इस्लामाबाद में मंच सज चुका है।


ईरानी और अमेरिका के डेलीगेशन अपने-अपने देशों से रवाना हो चुके हैं। 


ईरानी डेलीगेशन आज रात इस्लामाबाद में पहुंच जाएगा।


इस्लामाबाद वीरान है। दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है।


ईरानी डेलीगेशन को सात स्तरीय सुरक्षा दी गई है।


अमेरिकी डेलीगेशन अलग कमरे में एडवांस कैमरों के ज़रिए ईरानी डेलीगेशन को सुनेगी। अपनी बात कहेगी। दोनों तरफ से ढेरों अनुवादक साथ हैं, ताकि बातचीत की कोई लाइन बिना समझे न रह जाए।


इसी बीच यह घटनाक्रम भी हुआ है कि लेबनान और इज़राइल अब सीधे बात कर रहे हैं। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने नेतन्याहू से फोन पर बात की। उसके बाद नेतन्याहू ने बयान जारी किया। नेतन्याहू ने कहा- मैंने कल सरकारी बैठक में लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधी बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया। बातचीत का मुख्य केंद्र हिज़्बुल्लाह का निरस्त्रीकरण और इज़राइल तथा लेबनान के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना होगा।इज़राइल लेबनान के प्रधानमंत्री द्वारा आज बेरूत को सैन्य मुक्त करने के आह्वान की सराहना करता है।


नेतन्याहू के बयान का कुल लब्बोलुआब ये है कि अब इज़राइल लेबनान में हमले की शैतानी हरकत बंद करने जा रहा है। इस पर सोचिएगा कि जब इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका बात कर रहे होंगे तो लेबनान और इज़राइल की बात हो रही होगी। ज़ाहिर है कि इस दौरान इज़राइल शैतानी हरकतें नहीं करेगा। आप कुछ समझे। क्या इज़राइल भी अब युद्ध से निकलना चाहता है। ईरान युद्ध से तो उसे अमेरिका अपने एग्जिट प्लान के साथ निकाल लाया। लेबनान में वो बातचीत शुरू करके खुद निकलना चाहता है। लेकिन यह सिर्फ मेरा अनुमान है जो मौजूदा परिस्थितियों पर आधारित है। 


ये सब फैक्ट मैंने आपको इस्लामाबाद का माहौल बताने के लिए लिखा है। हो सकता है कि इनमें से कुछ चीजें शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को बदल जाएं। कौन जानता है। ट्रंप तो एकदम नहीं जानते।





ट्रंप का बयान देखिए। बैठक शुरू होने से पहले- अगर असलियत में समझौता नहीं होता है तो फिर से गोलीबारी शुरू हो जाएगी। हमारे सैनिक आराम फरमा रहे हैं। साथ ही तैयारी भी कर रहे हैं।


ट्रंप का यह बयान सिर्फ ईरान के डेलीगेशन के लिए नहीं था। ट्रंप का यह बयान अपनी डेलीगेशन के लिए भी था। जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, जेरेड कुश्नर और विटकॉफ शामिल हैं।


ईरान की सेना आईआरजीसी को कूटनीति में महारत हासिल है। वे सिर्फ हथियार चलाना और होर्मुज बंद करना नहीं जानते हैं।


ईरान को इस वक्त आईआरजीसी ही कमांड कर रही है। ईरान के राष्ट्रपति से लेकर सर्वोच्च सुरक्षा परिषद तक उनके मातहत काम कर रहे हैं।


आईआरजीसी ने ट्रंप की धमकी वाला बयान गंभीरता से लिया।


आईआरजीसी की नीतियों को ईरान के नेता अच्छी तरह जानते हैं।


इस्लामाबाद के राष्ट्रपति मसूद पेजिश्कियान ने आज शाम एक्स पर अपना बयान लिखा- “लेबनान में इज़राइल का नया हमला युद्धविराम समझौते का घोर उल्लंघन है। यह धोखे और संभावित समझौतों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का एक खतरनाक संकेत है। इन कार्रवाइयों के जारी रहने से इस्लामाबाद में बातचीत बेनतीजा-बेमतलब हो जाएंगी। हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं। ईरान अपने लेबनानी बहनों और भाइयों का साथ कभी नहीं छोड़ेगा।”


जब मैं यह रिपोर्ट लिख रहा था तो ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची का बयान आया।


अरागची ने कहा है-  नेतन्याहू के आपराधिक मुकदमे की सुनवाई रविवार को फिर से शुरू होगी। लेबनान सहित पूरे क्षेत्र में युद्धविराम होने से उनकी जेल की सजा में तेजी आ सकती है। यदि अमेरिका नेतन्याहू को कूटनीति को खत्म करने की अनुमति देकर अपनी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना चाहता है, तो अंततः यही उसका विकल्प होगा। हमें लगता है कि यह मूर्खतापूर्ण होगा, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।


आइए अरागची के बयान को डिकोड करें या समझें। अरागची के कहने का आशय यह है कि इज़राइल में नेतन्याहू के करप्शन मामलों की सुनवाई इसी रविवार से शुरू है। अगर सीज़फायर लेबनान में लागू होगा तो युद्ध पूरी तरह से रुक जाएगा। इज़राइल में नेतन्याहू ते मुकदमे की सुनवाई तेज़ी से होगी। क्योंकि नेतन्याहू को तब तक हर हरकत से छूट मिली हुई है, क्योंकि इज़राइल अभी युद्ध में है। लेकिन अरागची ने अमेरिका और उसके बड़बोले राष्ट्रपति ट्रंप को फिर समझाया है कि अगर वो नेतन्याहू के जाल में फंस कर दूसरा रास्ता चुनते हैं और फिर से दोनों देश (ईरान-अमेरिका) तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था बर्बाद होगी। ईरान भी बर्बाद होगा। लेकिन यूएस को भी इसकी क़ीमत चुकानी होगी।


देखिए, शिया इस्लाम में शहादत की एक परंपरा है जो अभी तक और आज तक जारी है। इस तथ्य को दुनिया के रणनीतिकार अपनी ईरान नीति तय करते हुए हमेशा भूल जाते हैं। ईरान ने अपनी सैन्य ताकत को हमेशा शहादत के जरिए प्रदर्शित किया है। 


क्या दुनिया अभी ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत को भूल गई। उसके बाद ईरान में लाइन से हुई शहादतों के नाम यहां गिनाना पड़ेगा। जिस देश के 14 मिलियन लोग शहादत के लिए फॉर्म भर चुके हों, वो जानते हैं कि ईरान किसी अमेरिकी या ट्रंप के दबाव में नहीं आने वाला। समझौते से बेहतर शहादत है।


ट्रंप जिस दिन ईरान को खत्म करने चले थे, क्या उन्होंने ईरानी जनता के सैलाब को तेहरान से लेकर इस्फहान तक और निशापुर तक देखा था। अली खामेनेई की शहादत को 40 दिन हो चुके हैं। तेहरान से लेकर सुदूर कस्बों तक में शोक रैलियां हो रही हैं। वहां के लोकप्रिय लोकगायक शोक गीत गा रहे हैं। आप इंटरनेट पर जाकर ताज़ा फोटो और वीडियो देख सकते हैं। 


इस्लामाबाद में चंद ही मुद्दे हैं। होर्मुज ईरान की ही शर्तों पर खुलेगा। ईरान का शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम जारी रहेगा। लेबनान पर हमला बंद करना होगा। अमेरिका को इज़राइल के पीछे छिपकर लड़ने की आदत छोड़नी होगी। ईरान की सारी संपत्तियों को रिलीज़ करना होगा। 


अमेरिका और इज़राइल को यह भी समझना होगा कि मिडिल ईस्ट अब पुराना वाला मिडिल ईस्ट नहीं रह गया है। वहां की जनता तक संदेश जा चुका है। अगर मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में वहां की बादशाहत (किंगशिप) के खिलाफ आप अगर जनविद्रोह होते देखें तो ताज्जुब मत करिएगा। जिसमें बहरीन का नंबर पहला है। बस, मेरी इन लाइनों को याद कर लीजिएगा। 


खैर, मेरी बात लंबी हो रही है।  युद्ध किसी मसले का हल नहीं है। यह कहावत पुरानी है। लेकिन हर युद्ध में एक बार दोहराई ज़रूर जाती है। यह समय पर्शिया के युद्धों का अध्ययन करने का समय है। यह समय ईरान के पुराने युद्धों का अध्ययन करने का समय है। यह समय अमेरिका के सभी पुराने युद्धों के तथ्यों को जानने का समय है। यह समय इज़राइल के पुराने इतिहास को जानने का समय है। यह समय बाइबल के ओल्ड टेस्टामेंट और तौरेत को पढ़ने का समय है। यह समय पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब की पेशेनगोइयों को पढ़ने का समय है।


मैं अपनी बात भारत के एक शहीदे आज़म की बात पर खत्म करूंगा। शहीदे आज़म भगत सिंह ने 8 अप्रैल 1929 को जब दिल्ली में संसद (उस समय सेंट्रल लेजिसलेटिव असेंबली ) में बम फेंका था तो वो जानते थे कि उसका अंजाम क्या होगा। भगत सिंह के बम से संसद भवन में कोई नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन अंग्रेजों ने महज़ 23 साल के इस सिख युवक को फांसी दे दी थी। भारत आज भी उस अज़ीम कुर्बानी को भूला नहीं है।


हक़ और नाइंसाफी के खिलाफ खड़े होने वाले लोग हर दौर में रहे हैं। ग़ाज़ा और लेबनान के लिए खड़े होने वाले मौजूद हैं। शहादत जिनकी मिरास है। शहादत जिनका सिद्धांत है। 


वो क़ौम जो हर मरने वाले के लिए दोहराती है- इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजऊन। यानी हमें जिसने इस दुनिया में भेजा है, हमें पलटकर उसी तरफ जाना है। शहीद मरते नहीं हैं।    


चलिए फिर, अभी इतना ही। जल्द फिर किसी मौज़ूं पर। 



The stage has been set in Islamabad.

The Iranian and American delegations have departed from their respective countries.

The Iranian delegation will arrive in Islamabad tonight.

Islamabad is deserted. A two-day holiday has been declared.

The Iranian delegation has been provided with seven-layer security.

The American delegation will listen to the Iranian delegation through advanced cameras from a separate room and present its position. Numerous translators are present on both sides to ensure that no part of the conversation goes misunderstood.

Meanwhile, a significant development has occurred: Lebanon and Israel are now directly communicating. Lebanese Prime Minister Nawaf Salam spoke with Netanyahu over the phone. Following that, Netanyahu issued a statement saying: “In yesterday’s cabinet meeting, I instructed that direct talks with Lebanon begin as soon as possible. The primary focus will be Hezbollah’s disarmament and establishing peaceful relations between Israel and Lebanon. Israel appreciates the Lebanese Prime Minister’s call today to demilitarize Beirut.”

The essence of Netanyahu’s statement is that Israel may now halt its aggressive actions in Lebanon. Consider this: while Iran and the US are talking in Islamabad, Lebanon and Israel are also engaging in dialogue. It is evident that during this time, Israel will avoid escalation. Does this indicate that Israel also wants an exit from war? The US has already guided it out of the Iran conflict; now it may be seeking its own exit through talks in Lebanon. However, this is my assessment based on current conditions.

All these facts are presented to describe the atmosphere in Islamabad. Some of these developments may change by Friday, April 10, 2026. No one knows—not even Trump.

Before the meeting, Trump stated: “If no real agreement is reached, firing will resume. Our troops are resting but also preparing.”

This statement was not only directed at Iran but also at his own delegation, which includes Vice President JD Vance, Jared Kushner, and Witkoff.

Iran’s IRGC is highly skilled in diplomacy. They are not only capable of warfare and closing the Strait of Hormuz.

At present, Iran is effectively being commanded by the IRGC. From the President to the Supreme Security Council, all operate under its influence.

The IRGC has taken Trump’s warning seriously.

Iran’s leadership understands IRGC policies well.

Iran’s President Masoud Pezeshkian wrote on X: “Israel’s new attack on Lebanon is a grave violation of the ceasefire agreement. It signals deception and lack of commitment to possible agreements. If such actions continue, talks in Islamabad will become meaningless. Our fingers are on the trigger. Iran will never abandon its Lebanese brothers and sisters.”

While writing this report, Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi stated:

“Netanyahu’s criminal trial will resume Sunday. A ceasefire in Lebanon and the region could accelerate his imprisonment. If the US allows Netanyahu to sabotage diplomacy, it will ultimately harm its own economy. We consider this foolish, but we are prepared.”

Decoding this: Araghchi suggests that Netanyahu benefits from war delays. Peace would accelerate legal consequences for him. He warns the US that aligning with Netanyahu could damage both economies.

In Shia Islam, martyrdom is a living tradition. Strategists often ignore this while shaping Iran policy. Iran has historically demonstrated strength through sacrifice.

Millions in Iran have registered for martyrdom. This indicates Iran will not bow to pressure. For them, martyrdom can be preferable to compromise.

Did Trump observe the massive public response across Tehran, Isfahan, and Nishapur after Ayatollah Khamenei’s death? Mourning continues even after 40 days.

Key issues in Islamabad:

  • Strait of Hormuz will reopen on Iran’s terms
  • Iran’s peaceful nuclear program will continue
  • Attacks on Lebanon must stop
  • The US must stop indirect warfare via Israel
  • Iranian assets must be released

The Middle East is no longer the same. Public awareness has risen. Uprisings against monarchies may occur—Bahrain could be first.

War is not a solution. Yet this truth is repeated in every war.

This is a time to study Persian wars, Iran’s history, America’s wars, Israel’s past, the Old Testament, Torah, and the prophecies of Prophet Muhammad.

I conclude with Bhagat Singh, who threw a bomb in the Assembly in 1929 knowing the consequences. Though no one was harmed, he was executed at 23. India still remembers that sacrifice.

Those who stand against injustice exist in every era. They stand for Gaza and Lebanon. Martyrdom is their legacy.

A nation that says for its dead: “We belong to God and return to Him.” Martyrs never truly die.

That’s all for now.




ایرانی وفد آج رات اسلام آباد پہنچ جائے گا۔

اسلام آباد ویران ہے۔ دو دن کی چھٹی کا اعلان کیا گیا ہے۔

ایرانی وفد کو سات سطحی سیکیورٹی فراہم کی گئی ہے۔

امریکی وفد ایک علیحدہ کمرے میں جدید کیمروں کے ذریعے ایرانی وفد کو سنے گا اور اپنی بات پیش کرے گا۔ دونوں جانب سے متعدد مترجمین موجود ہیں تاکہ گفتگو کی کوئی بھی بات بغیر سمجھے نہ رہ جائے۔

اسی دوران یہ پیش رفت بھی ہوئی ہے کہ لبنان اور اسرائیل اب براہِ راست بات کر رہے ہیں۔ لبنان کے وزیرِ اعظم نواف سلام نے نیتن یاہو سے فون پر بات کی، جس کے بعد نیتن یاہو نے بیان جاری کیا۔ انہوں نے کہا: میں نے کل سرکاری اجلاس میں لبنان کے ساتھ جلد از جلد براہِ راست مذاکرات شروع کرنے کی ہدایت دی ہے۔ ان مذاکرات کا مرکزی نکتہ حزب اللہ کا غیر مسلح کرنا اور اسرائیل و لبنان کے درمیان پرامن تعلقات قائم کرنا ہوگا۔ اسرائیل، لبنان کے وزیرِ اعظم کی جانب سے آج بیروت کو عسکریت سے پاک کرنے کی اپیل کی قدر کرتا ہے۔

نیتن یاہو کے بیان کا خلاصہ یہ ہے کہ اب اسرائیل لبنان میں حملوں کی شیطانی کارروائیاں بند کرنے جا رہا ہے۔ غور کیجیے کہ جب اسلام آباد میں ایران اور امریکہ بات کر رہے ہوں گے، تو لبنان اور اسرائیل کے درمیان بھی گفتگو جاری ہوگی۔ ظاہر ہے کہ اس دوران اسرائیل حملے نہیں کرے گا۔ کیا آپ سمجھ رہے ہیں؟ کیا اسرائیل بھی اب جنگ سے نکلنا چاہتا ہے؟ ایران کے ساتھ جنگ سے تو اسے امریکہ اپنے ایگزٹ پلان کے تحت نکال چکا ہے، اور لبنان میں وہ مذاکرات کے ذریعے خود نکلنا چاہتا ہے۔ تاہم یہ صرف میرا اندازہ ہے جو موجودہ حالات پر مبنی ہے۔

یہ تمام حقائق میں نے آپ کو اسلام آباد کے ماحول کو بیان کرنے کے لیے لکھے ہیں۔ ممکن ہے کہ ان میں سے کچھ چیزیں جمعہ 10 اپریل 2026 کو بدل جائیں۔ کون جانتا ہے؟ ٹرمپ تو بالکل نہیں جانتے۔

ٹرمپ کا بیان دیکھیے، اجلاس شروع ہونے سے پہلے: اگر حقیقت میں معاہدہ نہ ہوا تو دوبارہ فائرنگ شروع ہو جائے گی۔ ہمارے فوجی آرام بھی کر رہے ہیں اور تیاری بھی کر رہے ہیں۔

ٹرمپ کا یہ بیان صرف ایرانی وفد کے لیے نہیں تھا بلکہ اپنے وفد کے لیے بھی تھا، جس میں نائب صدر جے ڈی وینس، جیرڈ کشنر اور وٹکوف شامل ہیں۔

ایران کی فوج آئی آر جی سی کو سفارت کاری میں مہارت حاصل ہے۔ وہ صرف ہتھیار چلانا یا آبنائے ہرمز بند کرنا ہی نہیں جانتے۔

اس وقت ایران کو عملاً آئی آر جی سی ہی کمانڈ کر رہی ہے۔ ایران کے صدر سے لے کر سپریم سیکیورٹی کونسل تک سب ان کے ماتحت کام کر رہے ہیں۔

آئی آر جی سی نے ٹرمپ کے دھمکی آمیز بیان کو سنجیدگی سے لیا ہے۔

ایران کے رہنما آئی آر جی سی کی پالیسیوں کو بخوبی جانتے ہیں۔

اسلام آباد میں صدر مسعود پزشکیان نے آج شام ایکس (ٹوئٹر) پر بیان جاری کیا:
"لبنان میں اسرائیل کا نیا حملہ جنگ بندی معاہدے کی سنگین خلاف ورزی ہے۔ یہ دھوکہ دہی اور ممکنہ معاہدوں کے تئیں عدم وابستگی کا خطرناک اشارہ ہے۔ اگر یہ کارروائیاں جاری رہیں تو اسلام آباد میں مذاکرات بے نتیجہ ہو جائیں گے۔ ہماری انگلیاں ٹرگر پر ہیں۔ ایران اپنے لبنانی بھائیوں اور بہنوں کا ساتھ کبھی نہیں چھوڑے گا۔"

جب میں یہ رپورٹ لکھ رہا تھا تو ایران کے وزیر خارجہ سید عباس عراقچی کا بیان سامنے آیا۔

عراقچی نے کہا: نیتن یاہو کے مجرمانہ مقدمے کی سماعت اتوار کو دوبارہ شروع ہوگی۔ لبنان سمیت پورے خطے میں جنگ بندی ہونے سے ان کی ممکنہ سزا میں تیزی آ سکتی ہے۔ اگر امریکہ نیتن یاہو کو سفارت کاری ختم کرنے کی اجازت دے کر اپنی معیشت کو تباہ کرنا چاہتا ہے تو یہ اس کا انتخاب ہوگا۔ ہمیں لگتا ہے کہ یہ حماقت ہوگی، لیکن ہم اس کے لیے تیار ہیں۔

آئیے عراقچی کے بیان کو سمجھتے ہیں۔ ان کا مطلب یہ ہے کہ اسرائیل میں نیتن یاہو کے بدعنوانی کے مقدمات کی سماعت اسی اتوار سے شروع ہو رہی ہے۔ اگر لبنان میں جنگ بندی نافذ ہوتی ہے تو جنگ رک جائے گی اور نیتن یاہو کے مقدمات کی سماعت تیز ہو جائے گی۔ کیونکہ ابھی جنگ کی وجہ سے انہیں کافی حد تک چھوٹ حاصل ہے۔ عراقچی نے امریکہ اور اس کے صدر ٹرمپ کو خبردار کیا کہ اگر وہ نیتن یاہو کے جال میں آ کر دوبارہ جنگ کا راستہ اختیار کرتے ہیں تو نہ صرف ایران بلکہ امریکہ کو بھی بھاری قیمت چکانی پڑے گی۔

دیکھیے، شیعہ اسلام میں شہادت کی ایک روایت ہے جو آج تک جاری ہے۔ دنیا کے اسٹریٹیجسٹ ایران کی پالیسی بناتے وقت اس حقیقت کو اکثر نظر انداز کر دیتے ہیں۔ ایران نے اپنی عسکری طاقت کو ہمیشہ شہادت کے ذریعے ظاہر کیا ہے۔

کیا دنیا ایران کے سابق سپریم لیڈر آیت اللہ علی خامنہ ای کی شہادت کو بھول گئی ہے؟ اس کے بعد ایران میں مسلسل شہادتیں ہوتی رہی ہیں۔ جس ملک کے ایک کروڑ چالیس لاکھ افراد شہادت کے لیے فارم بھر چکے ہوں، وہ کسی بھی دباؤ میں نہیں آئے گا۔ ان کے لیے سمجھوتے سے بہتر شہادت ہے۔

جب ٹرمپ ایران کو ختم کرنے نکلے تھے، کیا انہوں نے تہران سے اصفہان اور نیشاپور تک عوام کا سمندر دیکھا تھا؟ خامنہ ای کی شہادت کو چالیس دن ہو چکے ہیں اور پورے ایران میں سوگ کی ریلیاں نکالی جا رہی ہیں۔ مقامی گلوکار مرثیے گا رہے ہیں۔ آپ انٹرنیٹ پر اس کی تازہ تصاویر اور ویڈیوز دیکھ سکتے ہیں۔

اسلام آباد میں چند ہی اہم نکات زیر بحث ہیں: آبنائے ہرمز ایران کی شرائط پر کھلے گی، ایران کا پرامن جوہری پروگرام جاری رہے گا، لبنان پر حملے بند ہوں گے، امریکہ کو اسرائیل کے پیچھے چھپ کر لڑنے کی عادت چھوڑنی ہوگی، اور ایران کے تمام اثاثے بحال کیے جائیں گے۔

امریکہ اور اسرائیل کو یہ بھی سمجھنا ہوگا کہ مشرق وسطیٰ اب پہلے جیسا نہیں رہا۔ وہاں کے عوام تک پیغام پہنچ چکا ہے۔ اگر کچھ ممالک میں بادشاہت کے خلاف عوامی بغاوت نظر آئے تو حیران نہ ہوں، جس میں بحرین سرفہرست ہو سکتا ہے۔

خیر، بات طویل ہو گئی۔ جنگ کسی مسئلے کا حل نہیں، یہ پرانی کہاوت ہے لیکن ہر جنگ میں دہرائی جاتی ہے۔ یہ وقت ہے فارس کی جنگوں کا مطالعہ کرنے کا، ایران اور امریکہ کی سابقہ جنگوں کو سمجھنے کا، اسرائیل کی تاریخ جاننے کا، بائبل کے عہد نامہ قدیم اور تورات کو پڑھنے کا، اور پیغمبر حضرت محمد ﷺ کی پیشین گوئیوں کو سمجھنے کا۔

آخر میں، میں اپنی بات بھارت کے ایک عظیم شہید بھگت سنگھ کے حوالے سے ختم کروں گا۔ 8 اپریل 1929 کو جب انہوں نے دہلی کی سنٹرل لیجسلیٹو اسمبلی میں بم پھینکا، تو وہ جانتے تھے کہ انجام کیا ہوگا۔ اس دھماکے سے کسی کو نقصان نہیں ہوا، لیکن صرف 23 سالہ اس نوجوان کو انگریزوں نے پھانسی دے دی۔ بھارت آج بھی اس عظیم قربانی کو نہیں بھولا۔

حق اور ناانصافی کے خلاف کھڑے ہونے والے لوگ ہر دور میں رہے ہیں۔ غزہ اور لبنان کے لیے کھڑے ہونے والے آج بھی موجود ہیں۔ جن کے لیے شہادت ایک میراث اور ایک اصول ہے۔

وہ قوم جو ہر مرنے والے کے لیے کہتی ہے:
"إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعونَ"
یعنی ہم اللہ کے ہیں اور اسی کی طرف لوٹ کر جانا ہے۔ شہید مرتے نہیں۔

چلیے، فی الحال اتنا ہی۔ جلد کسی اور موضوع پر ملاقات ہوگی۔

— یوسف کرمانی، بھارت





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग़ज़लः हर मसजिद के नीचे तहख़ाना...

अली खान महमूदाबाद: संवैधानिक मूल्यों पर खतरा

ग़ाज़ा से एक नाज़ुक लव स्टोरी