संदेश

फ़िलिस्तीन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इजराइल-हमास युद्धः फिलिस्तीनियों के नरसंहार में नजरिया तलाशती दुनिया

चित्र
Israel-Hamas war: world finds perspective in genocide of Palestinians     - यूसुफ किरमानी   इस लेख पर आगे बढ़ने से पहले यह अपडेट जरूरी है कि यह लेख समयांतर पत्रिका के नवंबर 2023 अंक में छप चुका है।  गाजा युद्ध बीच में 6 दिन के लिए रुका। लेकिन 1 दिसंबर 2023 से इजराइल ने गाजा पर फिर से बमबारी शुरू कर दी है। अब आगे मूल लेख पढ़िए।   इजराइल-हमास युद्ध आप किस नजरिए से देखना चाहते हैं। क्योंकि पश्चिमी मीडिया के प्रभाव ने आपको कोई न कोई नजरिया दे ही दिया होगा। क्या पता आप हमास की पहल को इस पूरे युद्ध का जिम्मेदार मानते हों। क्या पता आप उन साजिशों को जिम्मेदार मानते हों कि इजराइल बेचारे देश को मिटाने की कोशिश  56  मुस्लिम देश कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस युद्ध पर आपकी राय को पश्चिमी देश और उनका मीडिया नियंत्रित कर रहा है। आप में से बहुत कम लोग होंगे जो यह मान रहे होंगे कि फिलिस्तीन के लोग जुल्म कब तक और  कहां तक बर्दाश्त करते। उनके पास खोने के लिए क्या था ,  जो इस युद्ध में उनसे छीन लिया जाएगा। आज शव गिने जा रहे हैं ,  मलबों में दबे लोग खोजे जा रहे हैं। लेकिन पिछले  70  वर्षों में फिलिस्तीन तिल-ति

ग़ाज़ा: प्रतिरोध न बचा तो क्या बचेगा मेरी जान

चित्र
लोकतंत्र, मानवाधिकार, समानता, वसुधैव कुटुम्बकम इनको किसी म्यूज़ियम में सजा देना चाहिए। चंद अहम बातें। अमेरिका लोकतंत्र, मानवाधिकार और समानता की इतनी दुहाई देता है कि कई बार लगता है कि इस जैसा देश दुर्लभ है। हमारे बच्चों में  ग्रेट अमेरिकन ड्रीम की जो बातें भरी जाती है, उसमें इन दुर्लभ चीजों को गिनाया जाता है। लेकिन अब क्या हो रहा है? वहाँ की किसी भी यूनिवर्सिटी में फ़िलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनको यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा। इसके बावजूद छात्र-छात्राएँ मान नहीं रहे। यूएस, यूके, कनाडा में लोग स्टारबक्स, केएफसी, मैकडोनाल्ड, डोमीनोज, प्यूमा आदि के आउटलेट में नहीं जा रहे हैं। अघोषित बहिष्कार। इसमें किसी ख़ास समुदाय या धर्म विशेष के लोग शामिल नहीं हैं। ये लोग सिर्फ़  फ़िलिस्तीन के समर्थन में हैं। फ़िलिस्तीन का संघर्ष किसी ख़ास समुदाय का संघर्ष नहीं है। यह उस तानाशाही और जायनिस्ट क़ब्ज़ाधारियों के विरोध का प्रतीक है जो फ़िलिस्तीन को मसल देना चाहते हैं।  अमेरिका में  जायोनीवाद लॉबी मज़बूत है। जैसे कनाडा में सिख लॉबी इतनी मज़बूत हैं